सेवा मे , देल्ही पुलिस आयुक्त ।
लक्ष्मी नगर गुरु नानक पूरा निर्माण विहार मेट्रो से गाँधी नगर जाने वाले इलाके मेनसड़क के आसपास दबंगों ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा जमा लिया है। सड़क व खाली जमीन के अलावा इन लोगों ने सड़कों पर अवैध रूप से दुकाने /मीट सूप /जूस पार्लर /पार्किंग बना ली है। सड़क किनारे भारी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। ये लोग वाहन मालिकों से मनमाफिक शुल्क वसूल रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र की यह अवैध पार्किंग लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी न तो पार्किंग को हटाया जा सका है और न ही इन अवैध ठेकेदारों पर अंकुश लगाया जा रहा है।गौरतलब है कि पूर्वी जिले में लक्ष्मीनगर व्यस्ततम क्षेत्र है। स्कोप मीनार सहित यहां काफी प्रमुख भवन है, इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। ऐसे में सैकड़ों कर्मचारियों का यहां आवागमन होता है, लेकिन सड़क पर अवैध रूप से चल रही गुंडागर्दी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दबंगों ने फुटपाथ व सड़क पर कब्जा कर लिया है। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालकों से ये दबंग अवैध ठेकेदार बन कर मनमाफिक शुल्क वसूल रहे है। आए दिन यहां वाहन चालकों एवं ठेकेदारों के बीच कहासुनी होती रहती है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी यहां कोई कार्रवाई नहीं की जाती। हैरत इस बात की है कि अवैध रूप से चल रही दुकाने /मीट सूप /जूस पार्लर /पार्किंग से से देल्ही पुलिस ने आँखे टेबल के निचे से आने वाली कमाई की बजह से बंद की हुई है । आप से प्राथना है की उचित कार्यवाही की जाये ।
प्राथी prahlad kumar aggarwal b58/149 guru nanak pura laxmi nagar delhi ph 9911099737